Tuesday, January 1, 2019

इस साल इसरो के 32 मिशन होंगे, किसी एक वर्ष में यह सबसे ज्यादा

इसरो के इस साल 32 मिशन कतार में हैं। यह एक साल में सर्वाधिक है। चंद्रयान-2 और आदित्य एल-1 (सोलर मिशन) अहम है। देश का सबसे वजनी और ताकतवर सैटेलाइट जीसैट-11 सेवाएं देने लगेगा। यह कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जो इंटरनेट स्पीड बढ़ाने में मदद करेगा। इसकी मदद से गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

उधर, स्पेन और अबुधाबी में 1200 किमी/घंटे की रफ्तार वाला हायपरलूप सर्विस शुरू होगी। इसके कैप्सूल क्विंटेरो वन का प्रोटोटाइप लॉन्च हो चुका है। 105 मीटर लंबा और 5000 किलो वजनी यह कैप्सूल 40 यात्री ले जाएगा। हायपरलूप का फेज-1 10 किमी लंबा है।

जापान और चीन उड़ने वाली कार को बाजार में लाने के मामले में सबसे आगे
जापान में इसी साल उड़ने वाली कार के प्रोटोटाइप की फाइनल टेस्टिंग की जाएगी। टेस्टिंग सफल रही तो कार इसी साल बाजार में आ सकती है। चीन की कंपनी टेराफूगिया ने कहा है कि वह 2019 में अपनी फ्लाइंग कार लॉन्च कर देगी।

टेस्ला ने ऐसी ई-कार बनाई जो टनल में 225 किमी की रफ्तार से चल सकती है

एलोन मस्क की कंपनी टेस्ला ने ऐसी ई-कार बनाई है, जो टनल में पटरियों पर दौड़ेगी। इसके लिए शहरों में टनल बनाने का काम शुरू हो सकता है। कार ट्रायल में 160 किमी तक की रफ्तार दे रही है, जो बाद में बढ़कर 225 किमी प्रतिघंटा तक जा सकती है।

चंद्रमा के कभी न देखे गए हिस्से पर चीनी यान उतरेगा

चीन ने चंद्रमा की दूसरी ओर की सतह यानी उसके छिपे हुए हिस्से पर लैंड कराने के लिए क्यूकिवो रोवर को प्रक्षेपित किया है। यह जनवरी में चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यह रोवर लोगों को चंद्रमा के कभी न दिखने वाले हिस्से की तस्वीरें दिखाएगा।
2019 में भारत द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी के उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी होगी। आईसीएआर के अनुसार भारत में 2019 के शुरुआती तीन महीनों में ही पवन ऊर्जा का उत्पादन 3 गीगावॉट तक पहुंचने की उम्मीद है।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ताजा अनुमान के अनुसार भारत 2019 में 39.6 गीगावॉट पवन ऊर्जा उत्पादन की क्षमता हासिल कर लेगा। कुल पवन ऊर्जा का 29% उत्पादन तमिलनाडु में है।
एक साल में दुनियाभर के टेक यूजर्स का डिवाइस होल्डिंग टाइम यानी फोन, टैबलेट वगैरह इस्तेमाल करने का समय 36% तक बढ़ेगा।

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:美国总统特朗普的注射消毒剂“冷笑话”

美国总统特朗普常有惊人之语, 国际科 色情性&肛交集合 学家在研究新 色情性&肛交集合 冠病毒基因后 色情性&肛交集合 ,认定病毒并非人工制造, 色情性&肛交集合 初步推断与蝙蝠、穿山甲等动物有关 色情性&肛交集合 ,然而最先爆发疫情的中 色情性&肛交集合 国武汉是否病毒源头?...